लोक संपर्क मंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर दुख व्यक्त
चंडीगढ़, 21 सितंबर : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज वरिष्ठ पत्रकार स. गुरउपदेश भुल्लर की माता श्रीमती राजिंदर कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्रीमती राजिंदर कौर 84 वर्ष की थीं और मोहाली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक मां सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत होती है, जो हमें ज़िंदगी जीने का असल सलीका सिखाती है और मां के चले जाने से ज़िंदगी में पैदा हुई रिक्तता को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने परमात्मा के आगे विछड़ी आत्मा को अपने चरणों में सदा के लिए निवास देने और परिवार को इस कठिन घड़ी में यह कभी न पूरा होने वाला घाटा सहन करने का बल देने के लिए प्रार्थना की।
लोक संपर्क मंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर दुख व्यक्त
61