चंडीगढ़, 10 सितंबर 2025: France Violence News: फ्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार (10 सितंबर) को हालात तनावपूर्ण हो गए है। सैकड़ों लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर आए। ‘रॉयटर्स’ की खबर के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कीं, कचरे के डिब्बों में आग लगाई और पुलिस के साथ झड़प की। कई जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।
लोगों का गुस्सा सरकार के खराब वित्तीय प्रबंधन और प्रस्तावित बजट कटौती को लेकर है। प्रदर्शनकारी कहते हैं कि मैक्रों सरकार ने उनके जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनकी मांग है कि सरकार उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान करे।
प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए देशभर में सुरक्षा बलों की तैनाती की है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव भी हुआ, जिसमें दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अभी फ्रांस में पूरी तरह से बंद जैसी स्थिति नहीं है।
ये भी देखे: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल