चंडीगढ़, 1 मई 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के 28 वर्षीय लाइनमैन की बुधवार को जीरकपुर के न्यू डिफेंस कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय बिजली का तेज झटका लगने से मौत हो गई है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान मोहाली के बनूर स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई, जब हरप्रीत शिकायत के बाद साइट पर फॉल्ट ठीक कर रहा था।
जानिए कसे हुई यह पूरी घटना
सूत्रों के मुताबिक उस जगह पर दो ट्रांसफार्मर पास-पास में लगे थे। हरप्रीत ने एक की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। जबकि उसे पता नहीं था कि दूसरा अभी भी चालू है। काम करते समय उसका हाथ गलती से चालू ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया था। जिससे उसे जोरदार बिजली का झटका लगा था। उसे तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हरप्रीत 21 अप्रैल, 2023 को PSPCL में शामिल हुआ था और वर्तमान में वह अपना प्रोबेशन पीरियड पूरा कर रहा था। इसी साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें: पूर्व AAP नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर की उड़ान पर रोक, पासपोर्ट जब्त!