चंडीगढ़, 12 अगस्त 2025: पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) ने बठिंडा-चंडीगढ़ रूट पर बस चलाते समय मोबाइल पर रील देखने वाले ड्राइवर बलवीर सिंह के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। ड्राइवर को रूट से हटा दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बलवीर सिंह रोजाना बठिंडा से चंडीगढ़ जाने वाली PRTC बस (सुबह 4:20 बजे) चलाता था। सोमवार को बस चलाते समय वह मोबाइल पर रील देखने लगा, जिसका एक यात्री ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मंगलवार को जब बलवीर सिंह बस लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ, तो वीडियो विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचा। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पटियाला में रोक लिया और रूट से हटा दिया। उनकी जगह दूसरे ड्राइवर को भेजा गया।
विभाग ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली इस लापरवाही के लिए बलवीर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यात्रियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और मांग की है कि ऐसी लापरवाही पर कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
ये भी देखे: PRTC ने चंडीगढ़ के लिए इस रुट पर शुरू की नई बस सेवा, देखें डिटेल्स