चंडीगढ़, 07 नवंबर 2025: पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसोला चौक के पास हंस रिजॉर्ट के केथ्रीएम स्पा में देह व्यापार का रैकेट उजागर किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने स्पा में नकली ग्राहक भेजा। जिसके बाद स्पा में संदिग्ध हरकतें पाई गई तो फिर पुलिस ने छापा मार दिया।
छापे में कई जोड़े गलत हालत में मिले। पुलिस ने 9 महिलाओं को पकड़ा है। कई ग्राहक भी फंस गए। स्पा मैनेजर और बाकी स्टाफ को हिरासत में लिया गया है।
जांच में पता चला कि स्पा चलाने वाले व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजते फिर ग्राहकों से सौदा पक्का करते। हर सौदे की कीमत 2 हजार रुपये रखते थे।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि स्पा में सारी गतिविधियां गैरकानूनी चल रही थीं। रिपोर्ट डीसी ऑफिस भेज दी गई है। स्पा को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ये भी देखे: लुधियाना में देह व्यापार पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई: दो होटलों में छापा, 6 लोग गिरफ्तार