चंडीगढ़ पुलिस में 8 DSP पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया को मंजूरी, 3 इंस्पेक्टर सीधे बनेंगे डीएसपी

by Manu
प्रमोशन

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के आठ रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद ने प्रमोशन फाइल को अप्रूवल देते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भेज दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रस्ताव जल्द से जल्द संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) दिल्ली को भेजा जाए।

डीएसपी पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक अनिवार्य है। बैठक में यूपीएससी से एक सदस्य की भागीदारी जरूरी होगी। इसके लिए यूपीएससी से सदस्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

जैसे ही यूपीएससी से फाइल क्लियरेंस मिलेगी चीफ सेक्रेटरी डीपीसी की तारीख तय करेंगे। बैठक पूरी होते ही प्रमोशन आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

ये भी देखे: Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के नए DGP सागर प्रीत हुड्डा ने संभाला कार्यभार

You may also like