पंजाब से गैंगस्टरवाद खत्म करने का किया वादा, अकाली-कांग्रेस-भाजपा पर चीमा का हमला

by Manu
हरपाल सिंह चीमा

मानसा, 21 फरवरी 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल कांग्रेस और भाजपा ने ही पिछले सालों में गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार अब इसे पूरी तरह समाप्त करेगी।

चीमा मानसा के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज पहुंचे थे। यहां उन्होंने 128 छात्राओं के लिए बनने वाले नए गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस हॉस्टल पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कॉलेज में हॉस्टल की लंबे समय से जरूरत थी। सरकार ने छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ी सौगात दी है।

चीमा ने गैंगस्टरवाद पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य को पूरी तरह गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को मिलने वाली धमकियों से निपटने के लिए अलग ट्रेड कमीशन बनाया गया है।

यह कमीशन व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेगा। किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित करेगा।

ये भी देखे: दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नही, पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय बचाएगा – हरपाल चीमा

You may also like