धूरी /संगरूर, 7 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार धूरी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की कायापलट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी के तहत सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत प्रत्येक स्कूल की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है । यह खुलासा पंजाब उद्योग निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली ने सरकारी हाई स्कूल पलासौर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान किया । दोनों हस्तियों ने स्कूल में 1.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल ट्रैक और 2.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय का उद्घाटन किया । इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि अब तक 19.40 लाख रुपए का सरकारी हाई स्कूल पलासौर को विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा 19.40 लाख रुपये जारी किए गए हैं ।
चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली हुए शामिल
विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और शिक्षा क्रांति का उद्देश्य लोगों को सरकार की पहलों से अवगत करवाना भी है, ताकि पिछली सरकारों द्वारा उपेक्षित किए गए शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किए जा रहे विद्यार्थी हितैषी प्रयासों को सबके सामने लाया जा सके । सरकारी स्कूलों के वार्षिक परिणामों में भारी सुधार हुआ है और हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना नाम बना रहे हैं । उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्या नवकिरण शर्मा और अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों के कौशल को निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा संयोजक दर्शन सिंह, रशपाल सिंह, सतिंदर सिंह चट्ठा, पार्टी के ब्लॉक प्रभारी व ग्राम पंचायत पलासौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।