हिमाचल यात्रा अब होगी आसान, कीरतपुर-नंगल NH-503 को फोर लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू

by Manu
NH-503 four lane

चंडीगढ़, 04 फ़रवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों माता चिंतपूर्णी माता ज्वालाजी और पर्यटन नगरी धर्मशाला जाने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ से धर्मशाला का सफर अब और सुगम होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नेशनल हाईवे-503 के कीरतपुर साहिब से नंगल तक के हिस्से को फोर लेन में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

NHAI ने इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। जिन जमीनों का अधिग्रहण होना है उनके खसरा नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। प्रभावित किसान और भूमि मालिक अब NHAI के स्थानीय कार्यालय में जाकर परियोजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा।

यह फोर लेन सड़क चंडीगढ़-कीरतपुर-नंगल-बिलासपुर-हमीरपुर-चिंतपूर्णी-ज्वालाजी-धर्मशाला मार्ग को मजबूत बनाएगी। वर्तमान में इस हिस्से पर दो लेन की सड़क होने से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं आम बात हैं। फोर लेन बनने से यात्रा समय काफी कम होगा। साथ ही सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आने की उम्मीद है।

यह मार्ग कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। इसमें तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री कीरतपुर साहिब माता नैना देवी माता चिंतपूर्णी माता ज्वालाजी और अन्य गुरुद्वारे-मंदिर शामिल हैं। साल भर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। फोर लेन होने से न केवल तीर्थयात्रियों को बल्कि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को भी काफी फायदा होगा।

ये भी देखे: लखनऊ में हजरतगंज-शहीद पथ के बीच 2300 मीटर लंबा बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर

You may also like