कोर्ट पेशी के दौरान कैदी फरार, पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हड़कंप, तलाश तेज

by Manu
Muzaffarpur News

चंडीगढ़, 20 सितंबर 2025: पंजाब के थाना दरेसी के एक मामले में आरोपी कैदी बलविंदर सिंह आज शनिवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।वहां पुलिसकर्मियों की चूक का फायदा उठाते हुए हाथ छुड़ाकर भाग निकला। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, और अब पुलिस ने उसकी तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह के खिलाफ थाना दरेसी में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, जिसके चलते उसे जेल से कोर्ट लाया गया था। लेकिन जैसे ही पेशी की बारी आई, आरोपी ने मौका ताड़कर पुलिसवालों को चकमा दे दिया। पीछा करने की कोशिश की गई, मगर वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। कोर्ट कंप्लेक्स के चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच तुरंत शुरू हो चुकी है, लेकिन ऊपरी अधिकारी अभी ज्यादा डिटेल्स शेयर करने को तैयार नहीं हैं।

ये भी देखे: समस्तीपुर न्यूज: समस्तीपुर में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर से पांच कैदी हुए फरार

You may also like