नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में जल्दी ही करीब 7000 करोड़ की अनुमानित परियोजना लागत वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन की आधारशिला रखेंगे। इससे विनिर्माण, विमानन, पर्यटन, ‘लॉजिस्टिक्स’ और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में विकास के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा। इससे नागपुर शहर और विदर्भ क्षेत्र को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र को 7600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां 288 सदस्यीय विधानसभा है। सत्ता में भाजपा, शिवसेना और राकांपा का गठबंधन है और विपक्ष में कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) का गठबंधन है। बीते दिन ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी परिणाम घोषित हुए हैं। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। ऐसे में भाजपा महाराटष्ट्र के लिए भी अपनी तैयारी कर ली है।
प्रधानमंत्री मोदी रखेंगे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधार शिला
108
previous post