PM Modi Meet Muhammad Yunus in Thailand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के निष्कासन के बाद पहली बार थाईलैंड में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात बैंकॉक में चल रहे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।
गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी और यूनुस को शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज में एक साथ बैठे देखा गया। यह मुलाकात पिछले साल 5 अगस्त को हसीना के निष्कासन और मोहम्मद यूनुस द्वारा अंतरिम सरकार का कार्यभार संभालने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में बढ़े तनाव के बीच हुई है।
अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने और भारत द्वारा हसीना को शरण दिए जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की गई हिंसा की घटनाओं के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया तनाव तब बढ़ा, जब बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपनी चार दिन की चीन यात्रा के दौरान भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को “भूमि से घिरा” बताया।
यह बयान यूनुस ने बोआओ फोरम फॉर एशिया (बीएफए) के सालाना सम्मेलन में दिया, जहां उन्होंने बांग्लादेश को “महासागर का एकमात्र संरक्षक” करार देते हुए इसे एक बड़े मौके के रूप में पेश किया।
उन्होंने कहा, “भारत के सात राज्य, जो देश के पूर्वी हिस्से में हैं और सात बहनें कहलाते हैं, ये भारत का एक ऐसा इलाका है जो चारों तरफ से जमीन से घिरा है। इनके पास समुद्र तक जाने का कोई रास्ता नहीं है।”
ये भी देखे: वक्फ विधेयक राज्यसभा में पारित, जानें ‘उम्मीद’ कानून की अहम बाते