53
नई दिल्ली, 7 नवंबर : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी तथा लंबी बातचीत भी की। उन्होंने दोनों देशों के बीच सामरिक, व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को और सशक्त बनाने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शानदार बातचीत हुई। उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। हम दोनों भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वे ट्रंप के साथ मिलकर भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं।