इंफाल, 04 फ़रवरी 2026: मणिपुर में पिछले साल फरवरी से लागू राष्ट्रपति शासन को केंद्र सरकार ने हटा दिया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को जारी नोटिफिकेशन में राज्य में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की घोषणा की है।
इसी बीच एनडीए दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद सिंह के नेतृत्व में एनडीए का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। मुलाकात के दौरान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल जैसे कुकी बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे। इन जिलों का प्रतिनिधित्व इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राज्य में जातीय तनाव और अशांति मुख्य रूप से मेइती और कुकी समुदायों के बीच रही है।
मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई जातीय हिंसा के कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था। विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकाम रहने के बाद बीरेन सिंह सरकार के इस्तीफे के बाद फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।
ये भी देखे: मणिपुर में हालात बेकाबू: फिर लगा कर्फ्यू , स्कूल, बाजार, दुकानें सब बंद