31 मार्च को राजगीर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

by Manu
द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन

राजगीर, 28 मार्च 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को बिहार के राजगीर पहुंचेंगी। यहां वह नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

यह समारोह नालंदा विश्वविद्यालय के लिए खास महत्व रखता है क्योंकि यह नव-निर्मित स्थायी परिसर में आयोजित होने वाला पहला दीक्षांत समारोह होगा। इस परिसर का उद्घाटन जून 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।

पुनरुद्धार के बाद नालंदा विश्वविद्यालय का यह दूसरा दीक्षांत समारोह है। पहला समारोह वर्ष 2016 में आयोजित हुआ था।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर दीक्षांत भाषण देंगी, विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी और मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी।

इसके अलावा वह विश्वविद्यालय के नवनिर्मित 2,000 सीटों वाले सभागार “विश्वमित्रालय” का भी उद्घाटन करेंगी।

ये भी देखे: पितृपक्ष मेला के 14वें दिन वैतरणी तर्पण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गया में पूर्वजों का पिंडदान किया

You may also like