राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवर्धन पर्वत की की परिक्रमा, परिवार संग पूरे किए 21 किमी

by Manu
द्रौपदी मुर्मू गोवर्धन

मथुरा, 21 मार्च 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को परिवार के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा पूरी की। यह उनका यूपी दौरे का आखिरी दिन था।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे राष्ट्रपति वृंदावन के रेडिसन होटल से दानघाटी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने गिरिराज जी के दर्शन किए। दूध से अभिषेक किया और प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ थीं।

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा शुरू की। शुरुआत में थोड़ी दूरी पैदल तय की। फिर परिवार के साथ गोल्फ कार्ट में सवार होकर डेढ़ घंटे में परिक्रमा पूरी की। रास्ते भर राष्ट्रपति हाथ जोड़कर भक्तों और लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं।

परिक्रमा पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर मथुरा सांसद हेमामालिनी भी मौजूद रहीं।

ये भी देखे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, 25 मिनट तक चली आध्यात्मिक चर्चा

You may also like