26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां जोरों पर
– किसानों की तरफ से तीन रैलियां भी करने का ऐलान
चंडीगढ़, 22 जनवरी : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बातचीत करते कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं, जिसके अंतर्गत किसानो ंकी तरफ से तीन रैलियां भी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर जत्थेबंदियों की तरफ से चलाए जा दिल्ली आंदोलन 2 को तेज करने के लिए 26 जनवरी के एक्शन और 29 जनवरी को ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिलों के रूप शंभू मोर्चे को कूच करने की तैयारियों के चलते जिला अमृतसर की तरफ से 3 रैलियां करने का फैसला किया गया है।
सीनियर किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि मांगों को मनाने के लिए 29 जनवरी को जिला अमृतसर से सैंकड़े ट्रालियां ब्यास में इक_े होंगी और 30 को सुबह शंभू की तरफ मार्च करेंगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर मार्च करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को भाजपा के नेताओं, मंत्रियों के घरों और भाजपा दफ्तरों और बड़े कार्पोरेटों के मालों और सायलो के आगे मार्च करके ट्रैक्टर खड़े होंगे और 12 से 1.30 बजे तक खड़े रहेंगे।
26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां जोरों पर
किसानों की तरफ से तीन रैलियां भी करने का ऐलान
74