नासिक, 13 नवंबर 2025: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिंहस्थ कुंभ मेले की अवधि की घोषणा कर दी है। यह आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को शुरू होगा। यह 24 जुलाई 2028 तक चलेगा। कुल मिलाकर 28 महीने का पर्व होगा।
फडणवीस ने बताया कि यह कुंभ 75 साल बाद त्रिखंड योग में पड़ रहा है। इसलिए खास महत्व रखता है। दुनिया भर से श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ की तरह नासिक भी आएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इनसे नासिक तीर्थ और पर्यटन केंद्र बनेगा। 5,757 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन भी हो चुका है।
फडणवीस ने कहा कि, सभी कार्य पारदर्शी होंगे। भूमि अधिग्रहण पर अच्छा मुआवजा मिलेगा। ये प्रोजेक्ट 25 साल टिकेंगे जिससे नासिक और त्र्यंबकेश्वर की सूरत बदल देंगी।
ये भी देखे: महाराष्ट्र में सियासी हलचल, BEST हार के बाद राज ठाकरे की CM फडणवीस से मुलाकात