पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल और सरस मेले की तैयारियां जोरों पर
13 से 16 फरवरी तक हेरिटेज फेस्टिवल और 14 से 23 फरवरी तक सरस मेला लगाएगा पटियाला में रौनकें
पटियाला, 7 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने कहा है कि पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल और सरस मेला विरासती शहर पटियाला को टूरिज्म केंद्र के तौर पर उभारने में सहायक होगा। वह 13 से 16 फरवरी तक चलने वाले पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल और 14 फरवरी से 23 फरवरी तक लगने वाले सरस मेले सम्बन्धित होने वाले समागमों के सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक अहम मीटिंग करके की जा रही तैयारियों का जायजा ले रहे थे। डिप्टी कमिश्नर ने सभी नोडल अधिकारियों को कहा कि वह पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल और सरस मेले की बारीकी के साथ योजनाबंदी करें, जिससे समुचे प्रबंध बाखूबी तौर पर समय सिर सम्पन्न हो सकें और यह फेस्टिवल सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाए जा सकें। डा. प्रीति यादव ने बताया कि पटियाला को टूरिज्म केंद्र के तौर पर उभारने के लिए पंजाब सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है। यह फैस्टीवल हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी अनमोल विरासत, सभ्याचार और अमीर विरासत बारे जानकारी देने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे और पटियाला को सैर- सपाटे के स्थान के तौर पर विकसित करने के लिए भी सहायक होंगे। डा. प्रीति यादव ने बताया कि 14 फरवरी से 23 फरवरी तक शीश महल में सरस मेला लगेगा। जबकि 13 से 16 फरवरी तक हेरिटेज फैस्टवील के अंतर्गत नेचर वाय, फूड फेस्टिवल, फ्लावर शो और अमरूद मेला, नाटक, हेरिटेज वाक, सूफी शाम, अडवैनचर स्पोर्टस, मिलटरी लिटरेचर फेस्टिवल और आरटीलरी डिसप्लेय, डाग शो और कल्चरल नाइट इस बड़े प्रोग्राम का हिस्सा होंगे।
पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल और सरस मेले की तैयारियां जोरों पर
13 से 16 फरवरी तक हेरिटेज फेस्टिवल और 14 से 23 फरवरी तक सरस मेला लगाएगा पटियाला में रौनकें
217