गोरखपुर, 14 फ़रवरी 2026: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गोरखपुर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महादेव झारखंडी महादेव मंदिर और मानसरोवर मंदिर में प्रस्तावित दर्शन-पूजन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दोनों मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई मरम्मत और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिरों के आसपास नियमित सफाई नालियों की सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे इसलिए किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मंदिर परिसरों में कूड़ा न फैले इसके लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं।
मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था को और मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। रात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके इसके लिए स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।
ये भी देखें: योगी का गोरखपुर में जनता दर्शन, 200 लोगों की पीड़ा सुनी, अपराधियों पर लगाम का ऐलान