श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Manu
शहीदी सभा

चंडीगढ़, 20 दिसंबर 2025: सिख इतिहास के महान बलिदान को याद करने के लिए 25, 26 और 27 दिसंबर को शहीदी सभा आयोजित हो रही है। यह सभा छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी बाबा फतेह सिंह जी और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित है। लाखों संगत के आने की उम्मीद है।

पुलिस ने संगत की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी राकेश यादव ने बताया कि शहीदी सभा को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संगत के वाहनों के लिए 22 से ज्यादा पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहां से रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी। गुरुद्वारा साहिब तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

पूरे जिले को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। ड्यूटी पर मुस्तैदी बरती जाएगी।

ये भी देखे: “प्रकाश पर्व” में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष की अरदास

You may also like