Prateek Babbar : पिता राज बब्बर को दूसरी शादी में ना बुलाने पर बोले प्रतीक बब्बर

by TheUnmuteHindi
raj babar

मुंबई, 12 मई 2025 : Prateek Babbar : बालीवुड राज बब्बर के सुपुत्र अभिनेता प्रतीक बब्बर ने हाल ही में बताया कि 14 फरवरी को अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ उनकी शादी में उनके पिता व दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और उनके परिवार को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने यह विवाह एक निजी समारोह था जो प्रतीक की दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर आयोजित किया गया था।

प्रतीक ने कहा कि यह निर्णय उनकी मां के सम्मान के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्मिता पाटिल और राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर के बीच पहले भी मतभेद थे। इस वजह से उन्हें लगा कि राज बब्बर और उनके परिवार को उनकी मां के घर में आयोजित शादी में आमंत्रित करना उचित नहीं होगा।

मीडिया में बातों से हुई समस्याएं जटिल

प्रतीक ने कहा कि मेरे पिता की पत्नी और मेरी मां के बीच अतीत में कुछ समस्याएं थीं और उस समय मीडिया में कई बातें कही गई थीं। मुझे लगा कि मेरी मां के घर में उनका होना नैतिक नहीं है। प्रतीक ने कहा कि वह अपने पिता के परिवार के साथ अलग से जश्न मनाने के लिए तैयार थे, लेकिन अब चीजें और अधिक जटिल हो गई हैं। इसलिए ऐसा न+हीं हो पाया है।

यह भी देखें : ऋतिक रोशन की संघर्ष गाथा! हकलाने से जीत तक का सफर

You may also like