16
पटना, 09 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जन सुराज पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 51 सीटों पर दावेदारों के नाम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत किशोर खुद किस सीट से मैदान में उतरेंगे इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
पार्टी की इस लिस्ट में कई अनुभवी और नए चेहरे शामिल हैं। दरभंगा से आरके मिश्रा, गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हरार से केसी सिन्हा, मांझी से वाई बी गिरी को मैदान में उतारा गया है।
इसी तरह, वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, पूर्णिया के अमौर से अफरोज आलम, कटिहार के प्राणपुर से कुणाल निषाद, सुपौल से निर्मली रामप्रवेश कुमार यादव, सुरसंड से ऊषा किरण और लौरिया से सुनील कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी देखे: जन सुराज का ऐलान, 9 अक्टूबर को जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट