आमरन अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
समर्थकों ने मेदांता अस्पताल में करवाया दाखिल
नई दिल्ली, 7 जनवरी : बीपीएससी छात्रों की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लगातार रोष प्रदर्शन कर रहे तथा आमरन अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की आज अचानक हालत बिगड़ गई, जिस कारण उन्हें तुरंत उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की मंगलवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पटना के मेदांता अस्पताल के डाक्टरों की टीम पीके के स्वास्थ्य का जांच करने शेखपुरा हाउस पहुंची। हालत देखकर डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें एंबुलेंस में लेकर मेदांता अस्पताल गई। यहां उनका इलाज जारी है। प्रशांत किशोर के समर्थकों का कहना है कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक लोगों से बातचीत कर रहे थे। कुछ देर बाद अचानक वह अचेत हो गए। इसके बाद मुंह पर पानी के छींटें मारकर हम लोगों ने होश में लाया। फौरन डॉक्टरों को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हेंअस्पताल जाने की सलाह की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
धरने वाली जगह से पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार इससे पहले सोमवार को पटना के गांधी मैदान पर धरना दे रहे प्रशांत किशोर को पुलिस अहले सुबह गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई थी। सोमवार की सुबह गांधी मैदान से पुलिस उन्हें उठा ले गई थी. हालांकि, उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से छुटने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि अनशन जारी रहेगा। प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं। पिछले 5 दिनों से वह बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं।
आमरन अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
समर्थकों ने मेदांता अस्पताल में करवाया दाखिल
60
previous post