पावरकाम अप्रैंटशिपों ने की बिजली मंत्री हरभजन ईटीओ के साथ मीटिंग

मांगों को ले कर की विचार चर्चा, मांगें मानने तक धरना रहेगा जारी : नेता

by TheUnmuteHindi
पावरकाम अप्रैंटशिपों ने की बिजली मंत्री हरभजन ईटीओ के साथ मीटिंग

पावरकाम अप्रैंटशिपों ने की बिजली मंत्री हरभजन ईटीओ के साथ मीटिंग
– मांगों को ले कर की विचार चर्चा, मांगें मानने तक धरना रहेगा जारी : नेता
पटियाला, 11 जनवरी : पावरकाम अप्रेंटशिप यूनियन पंजाब 1500 की तरफ से लगातार 49 दिन से चल रहे धरने दौरान बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीयो के नेतृत्व में मीटिंग कराई गई, जिस में पीएसपीसीएल के चेयरमैन बलदेव सिंह सरां और डायरैक्टर प्रशास्निक जसबीर सिंह सुर सिंह वाला और डायरैक्टर एचआरडी डिप्टी सैक्ट्री रणबीर सिंह मौजूद थे और संगठन के नेता गुरमीत सिंह उप प्रधान मदन कम्बोज और मुख्य प्रवक्ता और कैशियर मनप्रीत सिंह सलाहकार गुरप्रीत सिंह और सतपाल सिंह मौजूद थे।
इस मौके नेताओं ने बताया कि मीटिंग में बिजली मंत्री ने भरोसा दिया है 15 फरवरी 2025 को नयी सहायक लाईनमैन की भरती जारी की जायेगी जिस में संगठन ने सहमति जताई है परन्तु विभाग ने पोस्टों की गिनती कम देने की बात की, जोकि 2000 पोस्ट के करीब हैं लेकिन जत्थेबंदी 5500 पोस्टों की मांग करती है। इस बात पर असहमति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी को दोबारा मैनेजमंैंट के साथ मीटिंग होने की उम्मीद है, उतना समय धरना जारी रहेगा।

You may also like