बिहार कैबिनेट में पोर्टफोलियो वितरण, नीतीश ने गृह विभाग BJP को सौंपा, RJD ने उठाए सवाल

by Manu
बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट

पटना, 21 नवंबर 2025: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के एक दिन बाद शुक्रवार शाम को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो बांटे। इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ कि पारंपरिक रूप से नीतीश के पास रहने वाला गृह विभाग पहली बार BJP के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंप दिया गया। इससे प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई। विपक्षी RJD ने इसे BJP का दबदबा बताते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलने से BJP को कानून-व्यवस्था, पुलिस और आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया। यह विभाग नीतीश के 20 साल के कार्यकाल में कभी नहीं छूटा था।

कुल 26 मंत्रियों में BJP को सबसे ज्यादा 14 विभाग, JD(U) को 10, लोजपा को 2 और अन्य सहयोगियों को शेष मिले। आठ मंत्रियों के पोर्टफोलियो अभी बाकी हैं.

RJD ने इस बंटवारे पर तीखा प्रहार किया। प्रवक्ता एजाज अहमद ने बयान जारी कर कहा कि BJP ने चक्रव्यूह रचकर JD(U) को माध्यम बनाया और सफल हो गई। हम पहले ही कहते थे कि नीतीश सिर्फ चेहरा हैं, असली खेल BJP खेल रही है। सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलना साफ संकेत है कि JD(U) और NDA की राजनीति अब BJP के इशारे पर चलेगी।

ये भी देखे: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव ने दी बधाई

You may also like