आनंदपुर साहिब में 14 मार्च को होगा ऐतिहासिक पोलो मैच, चंडीगढ़ और श्री आनंदपुर साहिब टीम के बीच होगा मुकाबला

by Manu
आनंदपुर साहिब में 14 मार्च को होगा ऐतिहासिक पोलो मैच

आनंदपुर साहिब, 12 मार्च, 2025: आगामी 14 मार्च, 2025 को श्री आनंदपुर साहिब में एक ऐतिहासिक पोलो मैच आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब पोलो टीम और चंडीगढ़ पोलो टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पहली बार स्थानीय पोलो टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिसे आनंदपुर साहिब हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले यह फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिताओं का मेज़बान रहा है, लेकिन इस बार स्थानीय खिलाड़ियों को पेश करने का प्रयास किया गया है।

स्थानीय टीमों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर

यह पोलो मैच ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेले के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो आनंदपुर साहिब की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को मनाने का एक खास मौका है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय टीमों को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, और खेलों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह कार्यक्रम सोढ़ी विक्रम सिंह के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिनके प्रयासों ने स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्थन के कारण ही इस आयोजन को सफलतापूर्वक धरातल पर लाया जा सका है।

इस आयोजन में पोलो के शौकिनों, परिवारों और पर्यटकों को सुभा में मैच का रोमांचक अनुभव लेने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजन स्थल पर ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जो दर्शकों को खेल के प्रति और भी उत्साहित करेगा।

पोलो मैच पर आनंदपुर साहिब हेरिटेज फाउंडेशन का बयान

आनंदपुर साहिब हेरिटेज फाउंडेशन के एक प्रतिनिधि ने कहा, “हम इस ऐतिहासिक पोलो मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। विशेष रूप से हम सोढ़ी विक्रम सिंह के आभारी हैं, जिनके सहयोग से इस आयोजन को संभव बनाया गया। यह कार्यक्रम पोलो के खेल में स्थानीय समुदाय को जोड़ने, हमारी धरोहर का उत्सव मनाने और दर्शकों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करने का बेहतरीन अवसर है।”

पोलो मैच से जुड़ी जानकारी:

  • तारीख: 14 मार्च, 2025
  • स्थान: श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब
  • टीमें: श्री आनंदपुर साहिब पोलो टीम बनाम चंडीगढ़ पोलो टीम
  • आयोजक: आनंदपुर साहिब हेरिटेज फाउंडेशन

ये भी देखे: पंजाब सरकार द्वारा घोड़ों, गधों और खच्चरों के लिए नि:शुल्क टेटनस टीकाकरण अभियान

You may also like