गाजियाबाद, 26 मई 2025: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। गाजियाबाद में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई नोएडा पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। आपको बता दे कि, अपराधियों की भीड़ में से किसी ने एक कांस्टेबल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बीच, पथराव में 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
नोएडा फेस-2 थाने की एक पुलिस टीम गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। जैसे ही पुलिस ने मसूरी इलाके में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें भीड़ ने गोलीबारी भी की। जिसमें कांस्टेबल सौरभ को गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पुलिसकर्मी सौरभ को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हमले में घायल पुलिसकर्मीयों का इलाज चल रहा है। सभी घायल पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी देखे: लखनऊ में भारत-पाक तनाव के बीच हाई अलर्ट, पुलिस की छुट्टियां रद्द