मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 ग्राम चिट्टे के साथ 4 गिरफ्तार

by Manu
heroin in Himachal Pradesh

मंडी, 10 सितंबर 2025: मंडी जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 34 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर मंडी थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका। कार में सवार चार लोग पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार, राहुल, साहिस्ता और शुभम के रूप में हुई है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील की है कि नशे की तस्करी या इसके सेवन से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के इस जाल पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

ये भी देखे: बिलासपुर में पशु तस्करी का पर्दाफाश, यूपी नंबर ट्रक से 24 भैंसें बरामद, तस्कर फरार

You may also like