लुधियाना, 13 दिसंबर 2025: थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
12 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने वैद्य मंदिर चौक के पास दरेसी ग्राउंड से दोनों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए है। पुलिस अब उनके मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही है। इससे पता चलेगा कि वे कब से गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे। किन वारदातों में इनकी भूमिका रही। पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरा खुलासा करेगी।
जांच में सामने आया कि गोल्डी बराड़ ने फिरौती वसूलने के लिए संगठित गिरोह बनाया हुआ है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों से रंगदारी मांगी। दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी देखे: लुधियाना ताजपुर रोड पर रंगदारी मांगने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार