बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने किए नए खुलासे

by TheUnmuteHindi
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने किए नए खुलासे

मुंबई, 19 अक्तूबर : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि चैट्स अपने आप मिट जाएं और जांच एजेंसियों के लिए इसे ट्रैक करना मुश्किल हो। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान एक अहम सुराग का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के एक आरोपी के फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की एक तस्वीर मिली है। यह तस्वीर स्नैपचैट के जरिए आरोपी को भेजी गई थी। जांच से पता चला है कि हत्या की साजिश में शामिल निशानेबाजों और षड्यंत्रकारियों ने आपस में जानकारी साझा करने के लिए स्नैपचैट का उपयोग किया। बता दें, बाबा सिद्दीकी, मुंबई के एक प्रमुख राजनेता और सामाजिक नेता थे, जिनकी हत्या ने शहर में सनसनी फैला दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस कई एंगलों से जांच कर रही है।

You may also like