चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: पांवटा साहिब पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में चिट्टा और नशीली गोलियां पकड़ीं। दोनों मामलों में तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा गया।
पहली कामयाबी तारुवाला की शिवा कॉलोनी में मिली। पुलिस को मुखबिर से खबर लगी कि यहां नशे का कारोबार जोरों पर है। टीम ने छापा मारा तो मुस्तकीम पुत्र बुन्दू खान (भगवानपुर, पुरुवाला) के पास से 100 नशीली टैबलेट्स बरामद हुईं। मुस्तकीम के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि गोलियां कहां से आईं और किसे बेचने जा रहा था।
दूसरा मामला जगतपुर का है। गश्त के दौरान पुलिस ने मलखान शाह पुत्र जम्बील शाह (जगतपुर, माजरा) को रोका। जेब टटोलते ही 4.56 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) निकला। उसे भी तुरंत हिरासत में ले लिया गया। सप्लायर की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
ये भी देखे: सिरमौर में नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 210 ग्राम चरस जब्त, तस्कर गिरफ्तार