मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 20 घायल, धारा 163 लागू

by Manu
मानेसर लाठीचार्ज

मानेसर, 09 अप्रैल 2026: हरियाणा के मानेसर में आईएमटी क्षेत्र में हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धारा 163 लागू होने के बावजूद होंडा कंपनी के बाद अब आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।

जब कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हुए और फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने लगे, तो पुलिस की टीमें उन्हें खदेड़ने लगीं। लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ मच गई।

लाठीचार्ज में 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। एक कर्मचारी के सिर में लाठी लगने से काफी खून बहा, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में पुलिस की एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में धारा 163 लागू है और किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स लंबे समय से शोषण का शिकार हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं।

ये भी देखे: पटना में बच्चों की हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज और फायरिंग

You may also like