किसानो के चंडीगढ़ कूच को लेकर पुलिस मुस्तैद, जाम के कारण लोग परेशान

by Ankush
chandigarh protest

चंडीगढ़, 5 मार्च  किसान संगठनों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को चंडीगढ़ में धरना देने का निर्णय लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में हजारों किसान राजधानी चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चंडीगढ़ की सीमाओं पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे सीमाओं पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर हजारों वाहन जाम में फंसे हुए हैं, जिससे आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों को सील कर दिया है और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। किसानों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। इस स्थिति के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के किसान संगठनों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन आंदोलन के नाम पर जनता को परेशान करना सही नहीं है।

You may also like