लुधियाना, 13 दिसंबर 2025: ताजपुर रोड इलाके में शुक्रवार को रंगदारी की रकम लेने पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। सूत्रों के अनुसार बदमाश ज्वैलर से एडवांस में 10 लाख रुपये लेने आए थे। पुलिस ने पहले से ही ट्रैप लगा रखा था।
बदमाश जैसे ही पहुंचे पुलिस ने एक को दबोच लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूत्र बताते हैं कि गोलियां भी चलीं। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। एक आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई। बाकी फरार हो गए। पुलिस अधिकारी अभी कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। जल्द प्रेसवार्ता करके पूरा खुलासा किया जा सकता है।
कुछ दिन पहले ताजपुर रोड पर सचिन ज्वैलरी शॉप के मालिक से बदमाशों ने 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। फोन पर खुद को अमृतपाल दालम ग्रुप का सदस्य बताया। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। ज्वैलर ने शिकायत की तो थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
ये भी देखे: मोगा में बदमाश और पुलिस की बीच मुठभेड़ , कुख्यात बदमाश गुरविंद्र गिंदी को लगी गोली