Police arrested 11 militants in Manipur : पुलिस ने मणीपुर में 11 उग्रवादी किए गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
manipur

इंफाल, 6 मई : Police arrested 11 militants in Manipur :  मणीपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 के करीब उग्रवादियों terrorist को गिरफ्तजार arrest करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस police ने मंगलवार को बताया कि मणिपुर manipur के इंफाल ईस्ट, काकचिंग और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सभी गिरफ्तारियां सोमवार को की गईं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठनों के चार कार्यकर्ताओं को इंफाल ईस्ट जिले से गिरफ्तार arrest किया गया। पुलिस के एक बयान में कहा गया कि वे घाटी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हथगोले रखकर आम जनता को धमकाने में शामिल थे। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया।

गोला बारूद किया जब्त

अधिकारी officer ने बताया कि एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने इसी संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को इंफाल ईस्ट जिले के आसपास के इलाके से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से पांच आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और एक वायरलेस संचार उपकरण जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को जबरन वसूली गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में इंफाल ईस्ट जिले से गिरफ्तार किया गया।

यह भी देखें : सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी समूहों के 9 सदस्य गिरफ्तार

You may also like