देश में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

13 बांगलादेशियों को किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
देश में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

देश में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
13 बांगलादेशियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 6 जनवरी : बांगलादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ रही घटनाओं को लेकर भारत में भी पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके तहत महाराष्ट्र के मुंबई शहर में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की। घाटकोपर इलाके से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नालासोपारा इलाके में रह रहे थे और भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और रहने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस की यह गिरफ्तारी एक नाटकीय तरीके से हुई, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इन अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
अवैध दस्तावेज भी किए बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक, एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद हुई जांच में 13 और बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। इनमें से कुछ ने भारत में अवैध रूप से रहने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। एक बांग्लादेशी नागरिक ने 500 रुपये में भिवंडी में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, जिसके बाद वह पुणे में भारतीय नागरिक के रूप में रह रहा था। पुलिस ने जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपित सांभाजीनगर से 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों ने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। इनकी उम्र 24 से 54 साल के बीच बताई जा रही है, और इनमें एक महिला भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि इन अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

You may also like