PNB SCAM: बेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी की खारिज

by Manu
मेहुल चोकसी

​​Mehul Choksi Bail Plea: मेहुल चोकसी को 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में बेल्जियम की एक अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने मेहुल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। तीन न्यायाधीशों की पीठ ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाया।

मेहुल चोकसी ने कोर्ट में दलील दी कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। मेहुल ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहता है।

मेहुल चोकसी को इसी महीने 12 अप्रैल 2025 को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। भारत ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम को औपचारिक अनुरोध भेजा है। जब चोकसी को गिरफ्तार किया गया, तब वह स्विट्जरलैंड में इलाज कराने के बहाने बेल्जियम से भागने की योजना बना रहा था।

वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने कहा, ‘उनके प्रत्यर्पण के लिए शुरुआती कदम उठाए गए हैं, लेकिन यह प्रक्रिया लंबी होगी।’ मुझे नहीं लगता कि इसे इतनी जल्दी भारत लाया जा सकेगा। बेल्जियम में, संबंधित मंत्रालय से प्रशासनिक आदेश की आवश्यकता होगी जो न्यायालय के आदेश के अधीन होगा। मेहुल को भारत तभी प्रत्यर्पित किया जा सकता है, जब भारत में उसके द्वारा किया गया अपराध बेल्जियम में भी दंडनीय हो। दूसरी ओर, मेहुल ने प्रत्यर्पण का विरोध किया है और दावा किया है कि उनके मामले में राजनीतिक अपराध अपवाद या छूट खंड लागू होता है।

ये भी देखे: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाया जाएगा!

You may also like