महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन

by Manu
pm modi

नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महिला आरक्षण बिल पर कहा, “हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। विधानसभाओं से लेकर संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय आ गया है। इसलिए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन बुला रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के जीवन का बड़ा अवसर बनने जा रहा है। संसद तक पहुंचने का रास्ता आसान बनने जा रहा है। आज महिलाओं की भूमिका और भी अहम हो गई है। हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनी हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं।”

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रमुख योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं लेकर हाजिर है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व योजना, जन्म के बाद सुकन्या समृद्धि योजना, सही समय पर टीके लगें इसके लिए मिशन इंद्रधनुष शुरू किया।”

ये भी देखे: बार एसोसिएशन में अब महिला वकीलों को 30 प्रतिशत आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

You may also like