पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 24 अप्रैल को शुरू: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

by Manu
पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल

 Patna Airport new terminal: बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पटना एयरपोर्ट) पर जल्द ही एक नया और आधुनिक टर्मिनल भवन यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। यह नया टर्मिनल न सिर्फ बिहार के हवाई यातायात को बढ़ावा देगा, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी प्रदान करेगा।

नया टर्मिनल: आधुनिकता का प्रतीक

पटना एयरपोर्ट पर 65,150 वर्ग मीटर में फैला यह टर्मिनल मौजूदा टर्मिनल से कई गुना बड़ा और सुविधाजनक है। इसमें 52 चेक-इन काउंटर, 5 एयरोब्रिज, मल्टी-लेवल पार्किंग और उन्नत बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। टर्मिनल की डिजाइन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी जगह दी गई है। दीवारों पर मिथिला पेंटिंग और 3D आर्टवर्क यात्रियों को राज्य की कला से रूबरू कराएंगे।

पटना एयरपोर्ट: बढ़ेगी यात्री क्षमता और उड़ानें

नए टर्मिनल के शुरू होने से पटना एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 25 लाख से बढ़कर 1 करोड़ प्रतिवर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी यहाँ रोजाना 34 उड़ानें संचालित होती हैं, जो नए टर्मिनल के बाद 75 तक जा सकती हैं। हालांकि, रनवे की लंबाई (2072 मीटर) छोटी होने के कारण बड़े विमानों के संचालन में दिक्कत है। इसे देखते हुए बिहटा में एक नया हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है, लेकिन तब तक यह टर्मिनल पटना की जरूरतों को पूरा करेगा।

अत्याधुनिक सुविधाएं

सुरक्षा और प्रबंधन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुरक्षा प्रणाली और ऑटोमैटिक चेक-इन सिस्टम।

यात्री सुविधाएं: विशाल वेटिंग एरिया, VIP लाउंज, शयनकक्ष (डॉरमेट्री), हाई-स्पीड वाई-फाई और उन्नत बैगेज स्कैनिंग।

अन्य सेवाएं: एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, फायर स्टेशन और बेहतर कनेक्टिविटी।

ये भी देखे: लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के लिए रवाना होने की तैयारी

You may also like