मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर में विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस और RJD को घेरा, कहा कि लालटेन युग के लोग बिहार को बिजली नहीं दे पाएंगे।
मोदी ने लालू यादव के शासन को जंगलराज कहा। बताया कि तब 40 हजार रुपए के लिए अपहरण आम था। बिहार का गौरव बढ़ाना NDA की प्राथमिकता है। बिहार की मीठी बोली और संस्कृति को दुनिया तक ले जाना जरूरी।
भारत जब समृद्ध था तब बिहार की बड़ी भूमिका थी। विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्यम चाहिए, उद्योग चाहिए।
उद्योग के लिए जमीन बिजली कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। जिनका इतिहास जमीन कब्जा का हो वो उद्योग को जमीन देंगे क्या। जिन्होंने बिहार को लालटेन में रखा वो बिजली देंगे क्या।
जिन्होंने रेल लूटी वो कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या। जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े वो कानून का राज लाएंगे क्या।
ये भी देखे: Bihar Election 2025: पीएम मोदी आज मुजफ्फरपुर-छपरा में करेंगे चुनावी रैलियों को संबोधित