चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: गाजा में लंबे समय से चले आ रहे खूनी संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक नई उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए एक खास योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्वागत किया है।
उन्होंने इस प्लान को फिलिस्तीन और इजरायल के लोगों के लिए शांति का रास्ता बताते हुए कहा कि बाकी देश भी इससे सहमत होंगे। हमास और इजरायल के बीच का यह दर्दनाक युद्ध जल्द थम सकेगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा संघर्ष को समाप्त करने के प्लान का हार्दिक स्वागत करते हैं। यह योजना न सिर्फ फिलिस्तीनी और इजरायली लोगों के लिए, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए लंबे समय तक शांति, सुरक्षा और विकास का एक मजबूत आधार प्रदान करती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी संबंधित पक्ष इस पहल का समर्थन करेंगे, ताकि संघर्ष का अंत हो और स्थायी शांति की नींव पड़ी सके।”
ये भी देखे: गाजा पट्टी में फिर गूंजे धमाके, इजरायल का भीषण हवाई हमला – 200 से ज्यादा लोगों की मौत