जोहानिसबर्ग में PM मोदी ने G20 से इतर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

by Manu
एंथनी अल्बनीज modi

जोहानिसबर्ग, 21 नवंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के साइडलाइंस पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। यह मुलाकात मोदी के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ घंटों बाद हुई।

दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार-निवेश, शिक्षा तथा जन-से-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि वार्ता में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होने पर दोनों ने संतोष जताया।

मोदी और अल्बनीज ने सहयोग को और गहरा करने के रास्ते तलाशे। उन्होंने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई को मजबूत करने पर भी सहमति जताई। अल्बनीज ने हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकी हमले और सऊदी अरब में बस हादसे में मारे गए भारतीयों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह जी-20 शिखर सम्मेलन अफ्रीका में पहली बार हो रहा है। मोदी का यह दक्षिण अफ्रीका का चौथा दौरा है।

ये भी देखे: ट्रंप का ऐलान, दक्षिण अफ्रीका G20 में अमेरिका का कोई अधिकारी नहीं जाएगा

You may also like