PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा – संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

by Manu
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा, 28 मार्च 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। यह अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। चारों फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग से उपजे वैश्विक संकट पर चिंता जताई।

पीएम ने कहा, “कल मैंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। आज देशवासियों से अपील करता हूं कि इस संकट का धैर्य और एकजुटता के साथ सामना करें। यह संकट सिर्फ भारत को नहीं, पूरी दुनिया को परेशान करने वाला है।”

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों से भी सख्त अपील की। उन्होंने कहा, “मैं देश के सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की इस घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।”

ये भी देखे: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी महीने संभव, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

You may also like