मुंबई, 08 अक्तूबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को नवी मुंबई एयरपोर्ट (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया। ये नया हवाई अड्डा न सिर्फ मुंबई की भीड़भाड़ को कम करेगा बल्कि पुणे और कोंकण क्षेत्र के व्यापार व पर्यटन को नई गति देने का काम करेगा। पीएम ने उद्घाटन के दौरान कहा कि ये परियोजना ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहले चरण के निर्माण पर करीब 19,650 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हवाई अड्डा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की कमी को पूरा करेगा। वहाँ सालाना 5 करोड़ से ज्यादा यात्री आते हैं। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, और पर्यटन को बढ़ावा देकर लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ये नवी मुंबई एयरपोर्ट आधुनिक भारत की नई पहचान बनेगा।
ये भी देखे: पीएम मोदी कल मणिपुर का दौरा करेंगे, 8500 करोड़ की योजनाओं की नींव रखेंगे