वर्धमान, 11 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने पूर्व वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
कटवा में PM मोदी का बयान प्रधानमंत्री ने कहा, “बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। यहां की महान विरासत पर टीएमसी ने पिछड़ापन का दाग लगाकर पाप किया है। भाजपा ने बंगाल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया है। हमने कल ही घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 6 गारंटियां हैं। मोदी की गारंटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाकर भरोसे में बदलने की है।”
जंगीपुर में PM मोदी का बयान
मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।”
ये भी देखे: चुनाव से पहले बंगाल में SSC घोटाले में पार्थ चटर्जी के घर और सहयोगी के दफ्तर पर ED की छापेमारी