PM Modi held a meeting : पहलगाम में टेरर अटैक को लेकर पीएम मोदी ने की बैठक

by TheUnmuteHindi
PM MODI

नई दिल्ली, 23 अप्रैल : PM Modi held a meeting : पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फुल एक्शन में हैं। सऊदी अरब का दौरा बीच में छोडक़र वह भारत लौट आएं हैं। जेद्दा से दिल्ली लौटते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम टेरर अटैक को लेकर बड़ी बैठक (PM Modi held a meeting ) की। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विक्रम मिस्री से पहलगाम के ताजा हालात पर अपडेट लिया। बता दें कि अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए (26 Kill) और कई अन्य घायल हो गए।

मृतकों में दो विदेशी नागरिक शामिल

पहलगाम में मंगलवार को हुए इस भयावह आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चल गई। मृतकों में 2 विदेश नागिरक (2 Foreign nationals) भी शामिल हैं. इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कल रात से ही वहां डेरा डाले हैं और सुरक्षा बलों के साथ ताबड़तोड़ बैठक कर रहे हैं। खबर है कि पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी के बाद आतंकी पास के पहाड़ी जंगलों में छुप गए. माना जा रहा है कि 4 से 6 आतंकी वहां छुपे हुए हैं. सुरक्षा बल उनकी तलाश में लगे हुए हैं। सेना के चॉपर को सर्च ऑपरेशन लगाया गया है।

यह भी देखें : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वाहन सड़क से फिसलने से 4 जवान घायल

You may also like