पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार दिया मीडिया को जवाब, मुस्कुराते हुए कहा ‘धन्यवाद’

by Manu
PM Modi

नई दिल्ली, 03 फ़रवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर मीडिया के सामने पहली प्रतिक्रिया दी। मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए संसद परिसर के एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो पत्रकारों ने उन्हें इस समझौते के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का धन्यवाद किया।

यह समझौता सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषित किया था। उन्होंने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद बताया कि अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर रहा है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि ट्रंप से बातचीत अच्छी रही। ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अब अमेरिका में 18 प्रतिशत टैरिफ पर पहुंच मिलेगी। उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से ट्रंप को धन्यवाद दिया।

समझौते से पहले अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ के अलावा रूसी तेल खरीद के कारण अतिरिक्त 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क लगा रखा था जिससे कुल 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। अब यह घटकर 18 प्रतिशत रह गया है।

ये भी देखे: India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दिल्ली में 10 दिसंबर से होगी बातचीत

You may also like