पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए मध्य एशिया रवाना, आतंकवाद खत्म करने पर जोर

by Manu
pm modi Tashkent

दिल्ली, 29 अगस्त 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य की राजधानी बिश्केक में होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को लेकर भारत का रोडमैप जारी किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद पूरी तरह खत्म होना चाहिए।

पीएम मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे और इसके बाद एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले कहा कि यात्रा के दौरान मध्य एशिया के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने, व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी 29 और 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में रहेंगे। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

ये भी देखे: पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली के लिए रवाना

You may also like