खिलाड़ी सुमित और भागयश्री ने पैरालंपिक खेल उद्घाटन समारोह में भारत दल की अगुवाई की

by TheUnmuteHindi
खिलाड़ी सुमित और भागयश्री ने पैरालंपिक खेल उद्घाटन समारोह में भारत दल की अगुवाई की

नई दिल्ली, 30 अगस्त : भाला फेंक सितारे सुमित अंतिल और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव ने चैम्प्स एलिसीस एवेन्यू से शुरू होकर प्लेस डे ला कोंकोर्ड तक चार घंटे तक चले पैरालंपिक खेल उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई की। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युल मैकरोन ने खेलों की शुरुआत की घोषणा की। भारत ने पैरालंपिक खेलों के इतिहास में अपना सबसे बड़ा 179 सदस्यीय दल भेजा है इसमें 12 खेलों के 84 खिलाड़ी शामिल हैं।

You may also like